Adyayan.com

वाक्यांश के लिए एक शब्द
QUESTION 31
‘जिसमें अपमान का भाव हो वह हंसी’ के लिए उपयुक्त शब्द है -
  • A हास
  • C व्यंग्य
  • D उपहास
  • B विनोद
QUESTION 32
‘मुक्ति पाने का इच्छुक’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है
  • C मुमुक्षु
  • A मुमूर्षु
  • B तितिक्षा
  • D जिजीविषा
QUESTION 33
‘एक देश से दूसरे देश में माल भेजना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है -
  • B भारोपीय
  • C निर्यात
  • D आयात
  • A यांत्रिकी
QUESTION 34
‘यायावर’ शब्द किस वाक्यांश के लिए सार्थक है ?
  • A वह जो ध्यान लगाकर बैठता हो।
  • C वह जो बहुत सोच-विचारकर बोलता हो।
  • D वह जो एक जगह टिककर न रहता हो।
  • B वाणी पर नियंत्रण रखने वाला।
QUESTION 35
‘वह कृति जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ उक्त वाक्यांश के लिए प्रयुक्त एक शब्द है -
  • C मिश्रित काव्य
  • B गद्य-पद्य काव्य
  • A गीतिनाट्य
  • D चंपू काव्य
QUESTION 36
‘जिसका अनुभव किया गया हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
  • A अनुभवयोग्य
  • B अनुभवी
  • D अनुभाव्य
  • C अनुभूत
QUESTION 37
वाक्यांश के लिए एक शब्द के संदर्भ में असंगत विकल्प चुनिए –
  • B जो किसी चीज़ के आर-पार देख सकता है – दूरदर्शी
  • C जो चिरकाल से चला आया है – चिरंतन
  • A जो किसी अन्य में मिल गया हो – अन्तर्भुक्त
  • D हास्य-व्यंग्य से पूर्ण नाटक रूप – प्रहसन
QUESTION 38
'दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा' - के लिए सार्थक शब्द होगाः
  • D वायव्य
  • B आग्नेय
  • A ईशान
  • C नैर्ऋत्य
QUESTION 39
'दत्तचित' के लिए वाक्यांश :
  • B जिसने गुरु से दीक्षा ली हो
  • C जिसने ऋण चुका दिया हो
  • D जिसने चित्त किसी विषय में दिया (लगाया) है
  • A जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
QUESTION 40
‘आदि से लेकर अन्त तक’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है -
  • D आजीवन
  • A आद्योपान्त
  • B सर्वांग
  • C अनादि