Adyayan.com

विशेषण
QUESTION 51
‘ध्यानपूर्वक’ शब्द है -
  • D रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  • C स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  • A परिणामवाचक क्रिया विशेषण
  • B कालवाचक क्रिया विशेषण
QUESTION 52
असंगत विकल्प का चयन कीजिए -
  • A वह आया और मैं गया। – कारणार्थक क्रियाविशेषण
  • C राम ऊपर कमरे में है। – स्थानवाचक क्रियाविशेषण
  • D रमा तेज दौड़ती है। – रीतिवाचक क्रियाविशेषण
  • B वह बार-बार चीखता है। – कालवाचक क्रियाविशेषण
QUESTION 53
क्रियाविशेषण रहित वाक्य है
  • C मेरी बात ध्यान से सुनो।
  • A वह प्राय: यहाँ आया करते थे।
  • D वह अचानक चला गया।
  • B नौकर मालिक से खुश रहता है।
QUESTION 54
निम्नलिखित में से संज्ञा शब्दों से बने विशेषण हैं :(a) कितना (b) अंकित (c) आर्थिक (d) क्रोधी (e) लड़ाकूनीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
  • A केवल (a), (b) और (c)
  • C केवल (a), (c) और (e)
  • B केवल (b), (c) और (d)
  • D केवल (b), (d) और (e)
QUESTION 55
गुणवाचक विशेषण से संबंधित वाक्य कौन सा है -
  • D बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।
  • A समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।
  • B हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।
  • C यह पुस्तक मेरी है।
QUESTION 56
व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है
  • C संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
  • B क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं : 1. सकर्मक और 2. अकर्मक
  • A सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
  • D संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
QUESTION 57
विशेषण की उत्तमावस्था का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
  • A मोहन की अपेक्षा सोहन होशियार है ।
  • C मेरा घर उसके घर से छोटा है ।
  • B उसे सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए ।
  • D यह बहुत सुंदर चित्र है।
QUESTION 58
निम्न में से विशेषण का उदाहरण नहीं है -
  • A हरी
  • B सुन्दर
  • D दोहरा
  • C कड़वाहट
QUESTION 59
परिमाण वाचक विशेषण का प्रयोग किस विकल्प में हुआ है -
  • B वह कम रोटियां खाता है।
  • A तुम दस रूपये लाओ
  • C कुछ आदमी कुछ पक्षी लाए
  • D उसने कुछ पानी पीया।
QUESTION 60
संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है -
  • B नागरिक
  • A भागना
  • D शारीरिक
  • C नैतिक